वाराणसी, 02 अप्रैल 2026
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनसीआईबी उत्तर प्रदेश इकाई के अधिकारीगण सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं देते नजर आए।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में एनसीआईबी टीम ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारियां कीं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराने में सहयोग प्रदान किया, जिससे पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था संतुलित और नियंत्रित बनी रही।




