आगरा में हनुमंत शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में जुटे एनसीआईबी अधिकारी

आगरा, 02 अप्रैल 2026

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमंत शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनसीआईबी उत्तर प्रदेश इकाई के अधिकारीगण सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं देते नजर आए।

शोभा यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। एनसीआईबी टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्क रहकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने का कार्य किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई, जिसमें एनसीआईबी उत्तर प्रदेश इकाई के अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।