छिंदवाड़ा | 15 जुलाई 2026 |
NCIB मध्यप्रदेश इकाई के छिंदवाड़ा जिला के प्रतिनिधि श्री संदीप कुमार सोनी (डिस्ट्रिक्ट मेंबर), श्रीमती अंजू साहू (क्राइम इंफॉर्मेशन ऑफिसर) एवं श्री मोनू मालवीय (डिस्ट्रिक्ट मेंबर) ने पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडेय (IPS) से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान टीम ने NCIB की कार्यप्रणाली एवं मध्यप्रदेश में संचालित “Safe Click 2.0” साइबर जागरूकता अभियान तथा नशामुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के साथ समन्वय एवं सहयोग पर चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडेय (IPS) ने NCIB द्वारा संचालित जनहित कार्यों की सराहना करते हुए साइबर जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियानों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बेहतर समन्वय के लिए महिला उप निरीक्षक श्रीमती त्रिशना मित्तल को टीम NCIB छिंदवाड़ा के साथ समन्वय हेतु नामित किया गया तथा टीम को संबंधित व्हाट्सएप समूह से भी जोड़ा गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडेय के जन्मदिवस पर टीम NCIB छिंदवाड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह शिष्टाचार भेंट पुलिस एवं NCIB के बीच जनजागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

