इम्फाल (मणिपुर) | 17 जुलाई 2026 |
NCIB मणिपुर की टीम ने मणिपुर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इम्फाल वेस्ट एवं इम्फाल ईस्ट जिलों में आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान टीम NCIB ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। इस संयुक्त प्रयास से रथ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।
NCIB मणिपुर ने जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भविष्य में भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे जनहित कार्यों में सक्रिय सहयोग जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।




