छिंदवाड़ा | 14 जुलाई 2026 |
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में टीम NCIB छिंदवाड़ा द्वारा यातायात थाना, छिंदवाड़ा में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता को समर्पित एक प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षित यातायात व्यवहार के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर श्री संदीप कुमार सोनी (डिस्ट्रिक्ट मेंबर), श्रीमती अंजू साहू (क्राइम इंफॉर्मेशन ऑफिसर) एवं श्री मोनू मालवीय (डिस्ट्रिक्ट मेंबर) ने पुलिस उप अधीक्षक (यातायात) श्री रामेश्वर चौबे, उप निरीक्षक श्री शिंदे तथा यातायात पुलिस के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनके जनहित कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में निरंतर योगदान देने वाले यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर NCIB मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “Safe Click 2.0” अभियान का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।




