एनसीआईबी ने महाराष्ट्र के लातूर में “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

लातूर (महाराष्ट्र), 17 जून।

राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्यरत एनसीआईबी ने महाराष्ट्र के लातूर में “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

एनसीआइबी मुख्यालय के मार्गदर्शन में लातूर जिला निदेशक शिरीषकुमार शेरखाने के नेतृत्व में किसान एवं समाजसेवी अरुण बाबूराव सावळकर के खेत में आम, चीकू, आंवला, नींबू, मौसंबी, अमरूद और नारियल सहित 7 प्रजातियों के कुल 25 फलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कृषि अधिकारी सचिन आळंदकर के मार्गदर्शन तथा एनसीआईबी के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।