लखनऊ, 16 जून 2026।
राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में शामिल मौलवीगंज तिराहे पर मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष ई-रिक्शा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय पुलिस टीम के साथ नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) लखनऊ इकाई के अधिकारी श्री इरफान अहमद भी सक्रिय रूप से ड्यूटी करते नजर आए।




