भोपाल, 15 अगस्त 2026 |
देश के गौरवशाली 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अयोध्या नगर थाना, भोपाल परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB), मध्य प्रदेश की ओर से भी सहभागिता की गई।
समारोह में FLT श्री राजेश सोनी, अतिरिक्त निदेशक, NCIB मध्य प्रदेश को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा थाना परिसर देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से गूंज उठा।
समारोह के उपरांत पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री राजेश सोनी ने अयोध्या नगर थाना के थाना प्रभारी (TI), SI श्री देशमुख एवं SI श्री विजय सहित समस्त पुलिस स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और सेवा भावना को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। पुलिस एवं सामाजिक संगठनों की संयुक्त सहभागिता से नागरिक सुरक्षा, जागरूकता और राष्ट्रहित के प्रयासों को और गति मिलती है।




