स्वतंत्रता दिवस समारोह में NCIB छिंदवाड़ा टीम की सक्रिय सहभागिता

छिंदवाड़ा, 15 अगस्त 2026।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर NCIB मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा टीम द्वारा विभिन्न स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड, छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में NCIB टीम ने उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा में सहभागिता की तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसके पश्चात इकरा कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन, एकता एवं सामाजिक सद्भाव के मूल्यों के प्रति प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में पेंशन सदन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी NCIB टीम ने सहभागिता की और उपस्थितजनों के साथ राष्ट्रीय पर्व की खुशियाँ साझा करते हुए राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता एवं जनसेवा का संदेश दिया।

इन सभी कार्यक्रमों में NCIB छिंदवाड़ा की श्रीमती अंजू साहू (Crime Information Officer), श्री संदीप सोनी (District Officer) एवं श्री मोनू मालवी (District Officer) की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही।