इंदौर, 14 अगस्त 2026।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग में दिनांक 14 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक साइबर अपराध जागरूकता एवं ट्रैफिक अवेयरनेस विषय पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करने के साथ-साथ सुरक्षित यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं 15 शिक्षण स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की। NCIB मध्यप्रदेश की ओर से श्री भव्य राय, Crime Information Officer, NCIB, श्रीमती नमिता जगताप, Cyber Expert, NCIB एवं श्री गौरव शाह, District Officer उपस्थित रहे।
इस अवसर पर State Cyber Cell से SI कमल महेश्वरी, SI भारती विश्वकर्मा एवं SI रुचि तिवारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षित उपयोग-विधि, साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों तथा संदिग्ध गतिविधियों की स्थिति में आवश्यक कदमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में HOD डॉ. भारती जोशी एवं Faculty Coordinator श्री राजकुमार शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित यह जागरूकता सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा तथा उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने और सड़क पर जिम्मेदारीपूर्वक यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
सत्र के समापन अवसर पर कॉलेज प्रशासन की ओर से उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान तथा जागरूकता प्रशिक्षण के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। NCIB मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित यह पहल युवाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।



