एनसीआईबी द्वारा दिल्ली पुलिस अधिकारियों के लिए POSH Act पर कार्यशाला आयोजित

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026

दिल्ली पुलिस के विशेष अनुरोध पर एनसीआईबी दिल्ली की राज्य निदेशक एडवोकेट राम्या वर्मा द्वारा एकेडमी फॉर स्मार्ट पुलिसिंग, चाणक्यपुरी में एसीपी एवं डीसीपी अधिकारियों के लिए POSH Act पर आधे दिवस की कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम सहभागितापूर्ण रहा, जिसमें POSH Act के प्रावधानों, उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों में कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता और जागरूकता को बढ़ावा देना था। एडवोकेट राम्या वर्मा ने उदाहरणों और व्यावहारिक दृष्टिकोण के माध्यम से विषय को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित अधिकारियों को अधिनियम की बेहतर समझ प्राप्त हुई।

इस पहल को दिल्ली पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा।