भून्याखेड़ी (जिला मंदसौर) — 20 मार्च 2026
20 मार्च 2026 को मंदसौर जिले के ग्राम भून्याखेड़ी स्थित श्री जवाहर लाल नेहरू विधि महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस के 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनसीआईबी मध्य प्रदेश के स्टेट डायरेक्टर राजेश सुराणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश सुराणा ने “Cyber Crime & Security” विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने एनएसएस कैडेट्स को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, उनसे बचाव के उपाय, ऑनलाइन सुरक्षा के नियमों तथा डिजिटल जागरूकता के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके और व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।



