एनसीआईबी स्टेट डायरेक्टर ने NSS विशेष शिविर में साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा पर दिया बौद्धिक सत्र

मंदसौर, 21 फरवरी 2026।

एनसीआईबी मध्य प्रदेश के स्टेट डायरेक्टर श्री राजेश सुराणा को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आमंत्रित किया गया। महाविद्यालय द्वारा ग्राम पंचायत कनघट्टी, तहसील मल्हारगढ़ में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर (18–24 फरवरी 2026) के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास हेतु एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर “सायबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर लगभग 100 एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री सुराणा ने बढ़ते साइबर अपराधों की प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा उपायों, सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया। एनएसएस कैडेट्स ने बैज लगाकर श्री सुराणा का सम्मान किया।