महाशिवरात्रि पर एनसीआईबी उत्तर प्रदेश इकाई ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में दिया सहयोग

प्रतापगढ़ | 15 फरवरी 2026

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 15/02/2026 को प्रतापगढ़ के बिहार विकास खंड स्थित बाबा लक्ष्मणेश्वर नाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु एनसीआईबी उत्तर प्रदेश इकाई के अधिकारीगण द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं।

इस दौरान एनसीआईबी उत्तर प्रदेश इकाई के अधिकारीगण ने प्रतापगढ़ पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक सहयोग में सक्रिय भूमिका निभाई। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।