बस्ती | 15 फरवरी 2026
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 15/02/2026 को श्री बाबा जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु एनसीआईबी उत्तर प्रदेश इकाई के अधिकारीगण द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं।
इस दौरान एनसीआईबी उत्तर प्रदेश इकाई के अधिकारीगण ने बस्ती पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक सहयोग में सक्रिय भूमिका निभाई। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।



