लातूर (महाराष्ट्र) | 15 फरवरी 2026
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 15/02/2026 को सावे वादी श्री महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु एनसीआईबी लातूर (महाराष्ट्र) इकाई के अधिकारीगण द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं।
इस अवसर पर एनसीआईबी लातूर इकाई के अधिकारियों ने पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।



