महाशिवरात्रि पर एनसीआईबी वाराणसी इकाई ने सुरक्षा व्यवस्था में दिया सक्रिय सहयोग

वाराणसी | 15 फरवरी 2026

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026 को एनसीआईबी की वाराणसी इकाई द्वारा सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता में सक्रिय भूमिका निभाई गई। इस दौरान न्यू काशी विश्वनाथ मंदिर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर तथा शूल टांकेश्वर महादेव मंदिर, बच्छव में विशेष रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

एनसीआईबी वाराणसी इकाई ने वाराणसी पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इकाई के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं।