आयुष्मान कार्ड के कथित दुरुपयोग एवं जबरन भर्ती मामले में NCIB की त्वरित कार्रवाई

वाराणसी | 20 अगस्त 2026 |

20 अगस्त 2026 को एक पीड़ित व्यक्ति दवा लेने के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचा था। पीड़ित के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन द्वारा उसकी स्पष्ट सहमति एवं जानकारी के बिना उसके आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया तथा कार्ड को सक्रिय कर दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए ट्रांसफर किया गया।

मामले की जानकारी होने पर पीड़ित के परिजन संबंधित अस्पताल पहुंचे और मरीज को घर ले जाने के लिए डिस्चार्ज कराने का प्रयास किया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा डिस्चार्ज करने से इनकार किया गया तथा कथित रूप से भुगतान की मांग की गई।

मामले की सूचना मिलते ही पीड़ित ने NCIB वाराणसी टीम से संपर्क किया। सूचना पर NCIB टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की और मामले में हस्तक्षेप करते हुए पीड़ित को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने में सहायता की।

मामले में त्वरित सहायता मिलने पर पीड़ित ने NCIB वाराणसी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद-पत्र भी प्रस्तुत किया, जिसमें टीम द्वारा समय पर किए गए हस्तक्षेप एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।