NCIB मध्यप्रदेश द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस पर साइबर सुरक्षा एवं महिला-बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

इंदौर, 21 अगस्त 2026 |

वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, इंदौर के अंतर्गत सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारियों के लिए साइबर अवेयरनेस एवं साइबर सुरक्षा तथा महिला एवं बाल सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों, इंदौर हाई कोर्ट एवं जिला न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों, पूर्व जोन-3 DCP, आबकारी विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल फ्रॉड, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा के उपाय तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें बदलते डिजिटल परिवेश में आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम को स्टेट साइबर सेल की सब-इंस्पेक्टर सुश्री भारती विश्वकर्मा एवं NCIB के क्राइम इंफॉर्मेशन ऑफिसर श्री भव्य राय ने प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने जागरूकता सत्र की सराहना करते हुए इसे वर्तमान डिजिटल युग में अत्यंत उपयोगी, प्रासंगिक एवं आवश्यक पहल बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता को और अधिक मजबूत करना रहा।

NCIB मध्यप्रदेश भविष्य में भी नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।