उज्जैन | 20 अगस्त 2026 |
सिंहस्थ-2028 के पुलिस प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित प्रशिक्षण केंद्र में कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष साइबर अवेयरनेस प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
NCIB के अपराध सूचना अधिकारी श्री भव्य राय ने लगभग 3 घंटे के प्रशिक्षण में साइबर अपराधों की पहचान, ऑनलाइन ठगी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से प्रभावी निपटने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।
यह प्रशिक्षण सिंहस्थ-2028 के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस बल की साइबर सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।



