NCIB महाराष्ट्र टीम ने आळजापूर की जिला परिषद प्राथमिक शाला में मनाया स्वतंत्रता दिवस

सोलापुर, 15 अगस्त 2026 |

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर NCIB महाराष्ट्र राज्य के निदेशक श्री संजय रोडे एवं राज्य PRO श्री राहुल पवार ने जिला परिषद प्राथमिक शाला, आळजापूर, तहसील करमाळा, जिला सोलापुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने स्कूली बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं समाज सेवा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की स्कूल समिति एवं शिक्षकगण ने NCIB महाराष्ट्र टीम का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही और स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।