इंदौर | 17 अगस्त 2026 |
NCIB मध्यप्रदेश द्वारा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता को लेकर विशेष अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। श्री हरि पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में NCIB मध्यप्रदेश के क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर श्री भव्य राय, साइबर एक्सपर्ट श्रीमती नमिता जगताप एवं डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर श्री गौरव शाह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्टेट साइबर सेल की सब-इंस्पेक्टर सुश्री भारती विश्वकर्मा एवं श्री कमल माहेश्वरी की भी विशेष उपस्थिति रही। सेशन के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं के 400 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल प्राइवेसी, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा साइबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्कूल प्रशासन द्वारा NCIB अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर NCIB टीम ने विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती योगिता चौधरी जी को साइबर अवेयरनेस बुकलेट भी भेंट की।
NCIB टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भविष्य में भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने के साथ-साथ बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।



