लातूर, 16 अगस्त 2026 |
महाराष्ट्र शासन की महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के प्रति जनजागरूकता हेतु गोरे कान-नाक-घसा हॉस्पिटल एवं नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (NCIB) के संयुक्त तत्वावधान में 16 अगस्त 2026 को कवा, जिला लातूर में निःशुल्क कान-नाक-गला स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 55 लोगों की जांच की गई, जिनमें 15 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 40 ग्रामवासी शामिल रहे। इनमें से 7 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चयन किया गया, जिनका उपचार गोरे कान-नाक-घसा हॉस्पिटल में किया जाएगा।
शिविर में ENT सर्जन डॉ. आनंद गोरे, डॉ. प्रकाश चव्हाण सहित चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दीं। NCIB अधिकारी एडवोकेट बसेश्वर पसारे के अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में NCIB अधिकारी बसवेश्वर पसारे की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में सरपंच किशोर भानुदास घार यांची प्रमुख उपस्थिती रही तथा माजी सरपंच नेताजी तुकाराम मस्के यांनी सहकार्य केले। ग्रामस्थांनी शिविराला उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिला.



