बस्ती | 09 अगस्त 2026 |
एनसीआईबी मुख्यालय के निर्देशानुसार एनसीआईबी बस्ती टीम द्वारा थाना नगर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी ड्यूटी में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
इस दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एनसीआईबी अधिकारी श्री अनूप यादव एवं श्री वीर प्रताप यादव द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय एवं सहयोग किया गया।
एनसीआईबी टीम द्वारा यात्रा मार्ग पर आवश्यक सतर्कता बरतते हुए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने में अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया गया।




