बस्ती | 08 अगस्त 2026 |
बस्ती में ड्यूटी के दौरान NCIB टीम द्वारा थाना नगर पुलिस एवं फुटहिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रूट डायवर्जन तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान NCIB टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यातायात संचालन एवं आमजन की सुविधा को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
टीम द्वारा विभिन्न डायवर्जन मार्गों की स्थिति, यातायात के सुचारु संचालन, वाहनों की आवाजाही तथा प्रमुख स्थानों पर आमजन की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आवश्यकता के अनुसार पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में सहयोग किया गया।
NCIB टीम की इस सक्रिय सहभागिता का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, आमजन को असुविधा से बचाना तथा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करना रहा।




