वाराणसी, 10 अगस्त 2026 |
सावन के पावन सोमवार के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन के साथ राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) के अधिकारीगण भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान डीसीपी एवं एसीपी अधिकारियों के साथ एनसीआईबी अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा एवं व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
एनसीआईबी वाराणसी टीम द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय एवं सहयोग स्थापित करते हुए सावन सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया गया।




