नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ राज्यव्यापी अभियान के शुभारंभ में NCIB मध्यप्रदेश इकाई की सक्रिय सहभागिता

रवीन्द्र भवन, भोपाल (म.प्र.) | 14 जुलाई 2026 |

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) नारकोटिक्स श्री एस. डी. वर्मा के नेतृत्व में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री, ADG (Law & Order), वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर NCIB मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त राज्य निदेशक श्री राजेश सोनी ने संगठन का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर NCIB द्वारा संचालित साइबर अपराध जागरूकता, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा सहित विभिन्न जनहितकारी अभियानों की जानकारी साझा की। विशेष रूप से एसीपी भोपाल श्री संतोष पटेल से संगठन की भावी कार्ययोजना एवं जन-जागरूकता अभियानों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर श्री राजेश सोनी ने कहा कि NCIB मध्यप्रदेश नशा मुक्ति, जन-जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश पुलिस एवं प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करता रहेगा और इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।