पुणे, 5 मार्च 2026 — जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज के वैकुंठगमन के पावन स्मृति दिवस के अवसर पर देहू, पुणे में तुकाराम बीज पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालु संत तुकाराम महाराज को नमन करने के लिए देहू पहुंचे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो (NCIB) पुणे इकाई की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनसीआईबी टीम ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बंदोबस्त में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस विशेष व्यवस्था में पुणे इकाई के अधिकारी गणेश नावाडे, सचिन पोल, संदीप सोनुळे, संतोष जाधव, अनिल तपके और विशाल दळवी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहायता दी।
एनसीआईबी के इस सहयोग की सराहना करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त श्री सत्यजीत आदमाने, पुलिस निरीक्षक श्री प्रदीप पाटील तथा श्री महादेव कोळी ने टीम के कार्य की प्रशंसा की। अधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।



