एनसीआइबी की पहल से पुणे के निगडी में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी कार्रवाई

पुणे इकाई के निगडी विभाग अंतर्गत यमुनानगर कॉर्नर से टिळक चौक, निगडी तक के मार्ग पर लंबे समय से गंभीर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी। इस मार्ग पर प्रायव्हेट ट्रॅव्हल्स कंपनियों के अनियमित pickup और drop पॉइंट के कारण प्रतिदिन भारी वाहतूक कोंडी (ट्रैफिक जाम) की स्थिति निर्माण हो रही थी। इसका सीधा असर सामान्य नागरिकों एवं रुग्णवाहिका (Ambulance) सेवाओं पर पड़ रहा था। कई बार मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पा रहा था, जिससे जनसुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे थे।

इसी के साथ, कई महीनों से चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य और कुछ रिक्षा चालकों की मनमानी के कारण नागरिकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) महाराष्ट्र इकाई के अधिकारी श्री गणेश नवाडे द्वारा इस विषय को प्राथमिकता से उठाया गया और संबंधित शिकायत पिंपरी चिंचवड वाहतूक आयुक्तालय को सौंपी गई।

एनसीआइबी की सक्रिय पहल और लगातार किए गए अनुसरण (Follow-up) के बाद वाहतूक कमिश्नर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रायव्हेट ट्रॅव्हल्स संचालकों एवं रिक्षा चालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई तथा प्रायव्हेट ट्रॅव्हल्स के pickup और drop के लिए वाहतूक विभाग द्वारा नई वैकल्पिक जगह निर्धारित की गई।

एनसीआइबी के हस्तक्षेप के कारण हुई इस कार्रवाई से निगडी क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। वाहतूक विभाग द्वारा की गई संपूर्ण कार्रवाई की संक्षिप्त जानकारी राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो को भी आधिकारिक रूप से प्रदान की गई है।