इंदौर | 10 अगस्त 2026 |
भास्कर अकैडमी, इंदौर में इंदौर पुलिस एवं NCIB मध्यप्रदेश के संयुक्त समन्वय से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 350 विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं ट्रैफिक सेफ्टी पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्टेट साइबर सेल, साइबर थाना एवं NCIB मध्यप्रदेश के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, नशे के दुष्परिणाम तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भास्कर अकैडमी के निदेशक श्री राजेश सोनी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों का सम्मान कर प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।
NCIB मध्यप्रदेश राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में NCIB द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।




