काशी विश्वनाथ धाम में NCIB अधिकारियों ने श्रद्धालु सुरक्षा एवं सेवा में दिया सहयोग

वाराणसी, 24 अगस्त 2026 |

सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में NCIB अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करते हुए सेवा कार्य किया गया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए NCIB टीम ने धाम परिसर में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं व्यवस्था संबंधी सहायता प्रदान की। टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखते हुए संबंधित व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया।

NCIB अधिकारियों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराने में प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था का सहयोग करना रहा। इस अवसर पर NCIB टीम ने सेवा, सुरक्षा और सहयोग के संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।