सागर (मध्यप्रदेश), 02 जुलाई 2026
माननीय पुलिस महानिदेशक (DGP) मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में संचालित “Safe Click 2.0” अभियान के अंतर्गत एनसीआईबी मध्य प्रदेश इकाई के संयुक्त राज्य निदेशक श्री विनीत सोनी जी ने कोतवाली थाना, सागर पुलिस के सहयोग से आर्य कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, सागर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का संचालन एनसीआईबी मध्यप्रदेश इकाई के संयुक्त राज्य निदेशक श्री विनीत सोनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कोतवाली थाना, सागर पुलिस का सहयोग रहा तथा थाना स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ओटीपी साझा करने, फर्जी वेबसाइटों एवं साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी।
इस दौरान छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने तथा इंटरनेट का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार एवं सजग डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।




