NCIB मध्यप्रदेश एवं मंदसौर पुलिस मिलकर चलाएंगे साइबर अपराध व नशामुक्ति जागरूकता अभियान

मंदसौर (मध्यप्रदेश), 30 जून 2026

राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा ने पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीणा (IPS) से शिष्टाचार भेंट कर साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियानों को लेकर सार्थक चर्चा की।

इस दौरान श्री सुराणा ने NCIB मध्यप्रदेश द्वारा पिछले लगभग सात वर्षों से संचालित साइबर जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, मानवाधिकार एवं महिला सशक्तिकरण जैसे जनहितकारी अभियानों की जानकारी देते हुए संस्था की गतिविधियों की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी।

रिपोर्ट का अवलोकन करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीणा ने NCIB के कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में मंदसौर पुलिस एवं NCIB मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान संचालित करने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।