वाराणसी, 03 अगस्त 2026।
सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर वाराणसी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था का जायजा लेते हुए DIG श्री शिव हरि मीना के साथ NCIB वाराणसी टीम के अधिकारियों ने भी संयुक्त रूप से भ्रमण किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया गया। NCIB वाराणसी टीम ने प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान किया।



