गणतंत्र दिवस पर माघ मेला में एनसीआईबी अधिकारियों की सक्रिय सेवाएँ

प्रयागराज | 26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध माघ मेला, प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु एनसीआईबी के अधिकारीगण अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हुए सक्रिय रूप से तैनात रहे।

मेला क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित की गई। इसके अलावा, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया।