एनसीआईबी लातूर डिवीजन एवं इस्कॉन के संयुक्त सहयोग से ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

नासिक (महाराष्ट्र) | 17 फरवरी 2026

एनसीआईबी मुख्यालय द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत NCIB लातूर डिवीजन एवं इस्कॉन के संयुक्त सहयोग से दिनांक 17 फरवरी 2026 को श्री भा. वी. जोशी महाराष्ट्र हाई स्कूल, नासिक में ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डिविजनल डायरेक्टर सुरेश कुमार टायवीडू, बसवेश्वर पासारे, शिरीष कुमार शेरखाने, सुधीर चेरेकर, रुद्रक तचले एवं मनीषा जोंधले उपस्थित रहे। साथ ही इस्कॉन लातूर सेंट्रल के प्रेसिडेंट युगल प्रेम दास प्रभुजी की विशेष उपस्थिति रही।

विद्यालय के प्राचार्य एवं समन्वयक के मार्गदर्शन में लगभग 130 विद्यार्थियों तथा 18 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं स्वस्थ, नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।