NCIB के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर नासिक में रक्तदान शिविर का आयोजन, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नासिक, 15 अगस्त 2026 |

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NCIB नासिक डिवीजन द्वारा जिला निदेशक श्रीमती मनीषा जोंधले के नेतृत्व में सुधाकर बहु-उद्देशीय सामाजिक संस्था, नासिक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती मनीषा जोंधले के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से इस नेक कार्य में आगे आने का आह्वान किया।

मेडिकल स्टाफ द्वारा रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान की प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। रक्तदाताओं को जलपान एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कई लोगों ने पहली बार रक्तदान करते हुए मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।