सतना, मध्य प्रदेश | 12 अगस्त 2026
जिला सतना में दिनांक 12 अगस्त 2026 को HIV/AIDS जागरूकता एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शासकीय नर्सिंग कॉलेज तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्य निदेशक NCIB मध्यप्रदेश श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) मध्यप्रदेश की ओर से क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर श्री अशोक त्रिपाठी, सतना ने रैली में सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आमजन तक नशामुक्ति, HIV/AIDS से बचाव एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने में सहयोग प्रदान किया।
रैली के शासकीय नर्सिंग कॉलेज पहुंचने पर नर्सिंग छात्राओं को HIV/AIDS के कारण, बचाव, सावधानियों एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान नशामुक्ति एवं HIV/AIDS जागरूकता को लेकर छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से आमजन को प्रभावी एवं सरल तरीके से जागरूकता संदेश दिया गया।
यह सघन जन-जागरूकता अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता रैलियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से HIV/AIDS, नशामुक्ति तथा सामाजिक एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा।
NCIB मध्यप्रदेश, राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जन-जागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं जनहित से जुड़े अभियानों में निरंतर सक्रिय सहभागिता प्रदान कर रहा है।


