इंदौर | 04 अगस्त 2026 |
“नशे से दूरी है ज़रूरी” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आकाशवाणी केंद्र इंदौर एवं पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में 04 अगस्त 2026 को एक विशेष रेडियो जनजागरूकता कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की गई।
आकाशवाणी की रिकॉर्डर सुश्री संयोगिता जोशी के विशेष आमंत्रण पर कार्यक्रम में NCIB के क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर श्री भव्य राय एवं श्रीमती नमिता जगताप (Cyber Expert, NCIB & CRPC) ने सहभागिता की। चर्चा के दौरान नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों, युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति प्रभावी जनजागरूकता विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी सहभागिता करते हुए नशामुक्ति, नशीले पदार्थों से जुड़े खतरों तथा इनके विरुद्ध पुलिस एवं समाज की संयुक्त भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विशेष चर्चा के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि नशे के विरुद्ध अभियान की सफलता के लिए पुलिस, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया एवं आम नागरिकों की सामूहिक सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस विशेष रेडियो कार्यक्रम का उद्देश्य आकाशवाणी के व्यापक माध्यम से युवाओं एवं आमजन तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाकर एक स्वस्थ, जागरूक, नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
NCIB मध्यप्रदेश जनहित एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में पुलिस प्रशासन एवं अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
📻 प्रसारण समय
दिनांक: 10 अगस्त 2026
आकाशवाणी इंदौर: प्रातः 7:20 बजे
विविध भारती: प्रातः 10:00 बजे
“नशे से दूरी है ज़रूरी — स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज।”



