इंदौर | 18 जुलाई 2026 |
मध्यप्रदेश के माननीय पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा 18 जुलाई 2026 को एक भव्य साइक्लोथॉन (Cyclothon) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपायुक्त (जोन-2) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच), श्री राजेश दंडोतिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस जन-जागरूकता अभियान में NCIB इंदौर के क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर श्री भव्य राय ने पुलिस ट्रैफिक मित्र के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पुलिस कमिश्नरेट इंदौर का सहयोग किया। उन्होंने साइक्लोथॉन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, मार्ग प्रबंधन एवं प्रतिभागियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्री भव्य राय की सक्रिय सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्यनिष्ठा के परिणामस्वरूप कार्यक्रम का सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सका। उनके उल्लेखनीय योगदान एवं जनहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच), इंदौर, श्री राजेश दंडोतिया द्वारा उन्हें प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।


