सागर | 18 जुलाई 2026 |
माननीय पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के दिशा-निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोराजी (सागर) में विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावी नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सागर नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री ललित कश्यप, कोतवाली थाना प्रभारी श्री मनीष सिंघल, सब इंस्पेक्टर श्री राकेश सिंह तथा NCIB मध्यप्रदेश की ओर से स्टेट जॉइंट डायरेक्टर श्री विनीत सोनी एवं डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर, NCIB सागर श्री राजेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की जागरूकता ही नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नशामुक्त रहने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शपथ ग्रहण करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें जिम्मेदार, जागरूक एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।




