NCIB मध्यप्रदेश ने ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत सागर में चलाया जनजागरूकता अभियान

सागर | 17 जुलाई 2026 |

माननीय पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के दिशा-निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस एवं NCIB मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में सागर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री ललित कश्यप, मोती नगर थाना प्रभारी श्री जसवंत सिंह राजपूत एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में NCIB मध्यप्रदेश के जॉइंट स्टेट डायरेक्टर श्री विनीत सोनी तथा डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर श्री राजेश सोनी ने छोटू महाराजा सिनेमा हॉल पहुँचकर नागरिकों एवं फिल्म दर्शकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

इस दौरान युवाओं से विशेष अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। यह अभियान मध्यप्रदेश पुलिस एवं NCIB के समन्वित प्रयासों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।