लातूर (महाराष्ट्र) | 12 जुलाई 2026
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) लातूर डिवीजन ने शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात अव्यवस्था एवं लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित पुलिस प्रशासन के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
एनसीआईबी लातूर डिवीजन की ओर से क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर श्री सुरेश कुमार त्यवेडू ने शिकायत प्रस्तुत करते हुए प्रमुख चौराहों पर प्रभावी यातायात प्रबंधन, नियमों का कड़ाई से पालन तथा जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की। शिकायत की प्रतियां लातूर शहर के विभिन्न प्रमुख पुलिस थानों में भी प्रेषित की गईं, ताकि मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस अभियान के अंतर्गत श्री शिरीष कुमार शेरखाने ने संबंधित पुलिस थानों में शिकायत पत्र स्वयं जमा कर उनकी प्राप्ति रसीदें भी प्राप्त कीं।
एनसीआईबी ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक एवं प्रभावी कदम तत्काल उठाए जाएं। एनसीआईबी ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे मुद्दों पर संगठन भविष्य में भी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।



