दिल्ली पुलिस के ‘स्मार्टबच्चे’ अभियान के तहत शिक्षकों को POCSO Act का विशेष प्रशिक्षण

नई दिल्ली, 2 जुलाई 2026 

दिल्ली पुलिस के Smartबच्चे अभियान के अंतर्गत शिक्षकों के लिए मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस द्वारा प्राप्त आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) दिल्ली इकाई की स्टेट डायरेक्टर एडवोकेट राम्या वर्मा ने प्रतिभागियों को POCSO Act जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को POCSO Act से जुड़ी आवश्यक कानूनी एवं व्यावहारिक जानकारी से सशक्त बनाना था, ताकि वे विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित, संरक्षित एवं सकारात्मक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस ने बाल सुरक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता और सहभागिता को समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।