मोहर्रम के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में NCIB बस्ती टीम ने निभाई सक्रिय भूमिका

बस्ती (उत्तर प्रदेश), 26 जून 2026

मोहर्रम के अवसर पर जनपद बस्ती के थाना नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के साथ NCIB बस्ती टीम ने भी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

NCIB बस्ती टीम के अधिकारी अनूप यादव एवं वीर प्रताप यादव पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहे। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन में सहयोग करने तथा सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।