06 मई 2026 | श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर के TRC फुटबॉल ग्राउंड में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य एंटी-ड्रग जागरूकता रैली एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीआईबी जम्मू-कश्मीर इकाई ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर NCIB की सहयोगी संस्था नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद (CRPC) भी संयुक्त रूप से अभियान में शामिल रही।
कार्यक्रम का नेतृत्व महामहिम उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा द्वारा किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान में हजारों नागरिकों, युवाओं, छात्रों एवं विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक एजेंसियों ने भाग लेकर नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर बनाने का संकल्प लिया।
एनसीआईबी जम्मू-कश्मीर के राज्य निदेशक श्री अहांगर नज़ीर एवं अतिरिक्त राज्य निदेशक श्री इश्तियाक रसूल के नेतृत्व में NCIB टीम ने CRPC के साथ मिलकर समाज में जागरूकता फैलाने, “Zero Tolerance” नीति को मजबूत करने तथा जन-सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
रैली के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।


