एनसीआईबी द्वारा दिल्ली पुलिस अधिकारियों के लिए RTI प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2026

एनसीआईबी मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा 20 अप्रैल 2026 को दिल्ली पुलिस से प्राप्त पत्र के अनुपालन में, एनसीआईबी दिल्ली इकाई द्वारा दिल्ली पुलिस अकादमी, चाणक्यपुरी में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व एनसीआईबी दिल्ली इकाई की स्टेट डायरेक्टर, एडवोकेट राम्या वर्मा ने किया। उनके साथ वरिष्ठ RTI कार्यकर्ता श्री सुभाष अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

कार्यशाला विशेष रूप से दिल्ली पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों, जिनमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl. DCsP) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACsP) शामिल थे, के लिए आयोजित की गई थी। सत्र के दौरान RTI अधिनियम के अंतर्गत पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के अंत में एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।