एनसीआईबी लातूर द्वारा आंबेडकर जयंती पर भव्य रक्तदान एवं सेवा शिविर आयोजित

लातूर, महाराष्ट्र, 14 अप्रैल 2026

भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लातूर में एक भव्य सामाजिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान, सर्वरोग निदान तथा अन्नदान जैसे विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

यह आयोजन एनसीआईबी लातूर इकाई के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना तथा जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में एनसीआईबी महाराष्ट्र स्टेट के पीआरओ एड. बसवेश्वर पसारे, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर शिरीषकुमार शेरखाने, सुधीर चेरेकर एवं रुद्राक्ष टाचले सहित अनेक पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। सभी ने लातूर डिवीजन के डिविजनल डायरेक्टर सुरेश कुमार ताईवेडू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं स्वयंसेवकों ने डॉ. आंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।