अंबेडकर जयंती जुलूस में एनसीआईबी व पुलिस का सराहनीय सहयोग

नगर, बस्ती (उत्तर प्रदेश), 14 अप्रैल 2026

थाना प्रभारी नगर के निर्देशानुसार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को बस्ती जिले के नगर कस्बे में आयोजित अंबेडकर जयंती जुलूस के दौरान एनसीआईबी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया गया।

जुलूस मार्ग पर शांति, सुव्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु एनसीआईबी बस्ती इकाई एवं पुलिस बल द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। दोनों के बीच बेहतर समन्वय के चलते पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर महत्वपूर्ण बिंदु पर निगरानी रखी गई तथा किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए तत्परता दिखाई गई। प्रशासन और एनसीआईबी के संयुक्त प्रयासों ने क्षेत्र में अनुशासन और शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।