जनजागरूकता कार्यशाला में एनसीआईबी की डिविजनल डायरेक्टर सुलक्षणा नहाटा रहीं ‘Inspiring Guest’, RTI पर दिया सशक्त संदेश

महाराष्ट्र, 15 अप्रैल 2026

एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला में एनसीआईबी की डिविजनल डायरेक्टर सुलक्षणा नहाटा को Inspiring Guest के रूप में आमंत्रित किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने RTI Act के महत्व पर प्रभावशाली मार्गदर्शन देते हुए नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने पारदर्शी समाज के निर्माण में आम नागरिकों की सक्रिय भूमिका को आवश्यक बताते हुए RTI के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

सुलक्षणा नहाटा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने अधिकारों का सशक्त उपयोग करते हुए Maharashtra Pollution Control Board (MPCB) को कानूनी एवं तथ्यात्मक आधार पर स्पष्ट दिशा प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि केवल आधिकारिक ईमेल संवाद के माध्यम से ही प्रशासन को तत्परता से कार्य करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान उनके विचारों ने उपस्थित लोगों को न केवल जागरूक किया, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सक्रिय और जिम्मेदार बनने की प्रेरणा भी दी।